सरधना। राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को दबथुवा स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इसके बाद कैडेट्स ने एकता दौड़ में उत्साह के साथ प्रतिभाग कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंद्र ठाकुर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती और विद्यालय की एनसीसी अधिकारी कैप्टन सविता चौधरी ने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
कैडेट्स ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इसके बाद विद्यालय परिसर से एकता दौड़ आयोजित की गई, जिसमें कैडेट्स ने भाग लिया।
दौड़ के समापन पर कैप्टन सविता चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। उनके योगदान को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि सच्चे मायनों में देशभक्ति तभी होगी, जब हम एकजुट होकर अपनी एकता की शक्ति दिखाएंगे। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन में रहकर राष्ट्रसेवा करने और राष्ट्रीय एकता के महत्व को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।