फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी कैडेट्स ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

विज्ञापन
लावड़ - अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर जागरूक करते एनसीसी कैडेट्स। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
लावड़। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर शुक्रवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लावड़ में 71 यूपी बटालियन एनसीसी मेरठ के तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने छात्र-छात्राओं और लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट अनुज कुमार के निर्देशन में कैडेट्स ने नशा, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, शराब और अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कैडेट्स ने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान संजीव कुमार, रमाकांत, शकुंतला, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें