फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठंडा शरबत पिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में अटल चौक पर एकादशी के पावन पर्व पर महिलाओं ने शुक्रवार को स्टॉल लगाकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया। शुक्रवार को भीषण गर्मी में इंद्र देवता को प्रसन्न करने और जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के तत्वावधान में निर्जला एकादशी के पर्व पर शरबत पिलाया गया। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों ने ठंडा शरबत पीकर राहत की सांस ली। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बिश्नोई, कुसुम लता, कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, माधुरी बिश्नोई, अजय शर्मा, आचार्य बृजमोहन बिश्नोई, विवेक कुमार सैनी, मनोज जाटव, मास्टर अरुण बिश्नोई, मोनू देवापाल, मधु बिश्नोई, साधना बिश्नोई, पूनम शर्मा, कस्तूरी शर्मा, अनीता बिश्नोई, नरेंद्र खटीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें