फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#मांतुझेप्रणाम का कवि सम्मेलन एवं मुशायरा मेरठ में आज, ये शायर बांधेंगे समां

Mon, 13 Aug 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ के 10 वें आयोजन में आज की शाम कुछ खास रहेगी। कवि सम्मेलन एवं मुशायरा शाम सात बजे से मेरठ के भैसाली ग्राउंड में शुरू होगा। जिसमें कई बड़े और दिग्गज शायर और कवि समां बांध देंगे। जानें किन कवियों और शायरों को आप यहां सुन सकते हैं :-
विज्ञापन



 
विज्ञापन

ये रहेंगे कवि सम्मेलन का आकर्षण

हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा व शायर नवाज देवबंदी
इस कवि सम्मेलन और मुशायरे में शायर व कवियों में सुरेंद्र शर्मा, नवाज देवबंदी, डॉ. प्रवीण शुक्ला, विनीत चौहान, शबीना अदीब, शंभू शिखर आकर्षण रहेंगे। कवि सम्मेलन को लेकर भी शहर के लोगों में खासा उत्साह है। कवि सम्मलेन में लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। 14 अगस्त की सुबह एकता रैली जहां शहर के लोगों को एकता और उत्साह का संदेश देगी। वहीं, शाम को वीर नारियों का सम्मान भैसाली ग्राउंड में किया जाएगा। 

स्वतंत्रता दिवस पर होगा सबसे बड़ा राष्ट्रगान
15 अगस्त को ठीक दस बजे शहर के लोग मिलकर राष्ट्रगान गाएंगे। राष्ट्रगान को लेकर सभी संगठनों, एनजीओ, राजनीतिक पार्टियों के लोगों में खासा उत्साह है। 15 अगस्त की सुबह सभी अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों-चौराहों पर राष्ट्रगान में दूसरे लोगों को भी शामिल होने की अपील करेंगे। शहर के लोग इस महा अभियान को हर बार की तरह सफल बनाने में सहयोग देंगे। अमर उजाला की तरफ से 14 अगस्त को शाम छह बजे से भैसाली ग्राउंड में पांच साल से 10 साल के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें