फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नव्या की 91 रन की पारी से पंचवटी सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पंचवटी और वैष्णवी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हआ। इसमें पंचवटी की टीम ने 116 रन से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से नव्या ने शानदार 91 रन की पारी खेली।
मैच में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट खोकर 269 रन बनाए। इसमें नव्या ने नाबाद 91 रन की शानदार पारी खेली। विराट ने 70 और तुषार पाल ने भी 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वैष्णवी एकेडमी के आदि, आरव और शुभम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैष्णवी एकेडमी की टीम 32.1 ओवर में मात्र 153 रन ही बना सकी। इसमें युवराज सैनी ने 35, गुरवीर सिंह ने 18, आरव और शुभम ने 14 -14 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचवटी की ओर से गेंदबाज आर्यन ने चार, नव्या ने तीन और शुभ, केतन व रौनक ने एक-एक विकेट लिया। पंचवटी ने 116 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोच उमेश और लोकेश ने मैन ऑफ द मैच नव्या को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें