फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडी देवी के दरबार में पूरी होती हैं मनोकामनाएं, रावण की पत्नी मंदोदरी ने की थी मूर्ति स्थापना

Thu, 15 Apr 2021 05:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में नौचंदी मैदान स्थित मां चंडी देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती है।
विज्ञापन
चंडी देवी मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नौचंदी मैदान स्थित मां चंडी देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती है। मान्यता है कि नवरात्र के दौरान मंदोदरी ने चंडी देवी की मूर्ति स्थापित कर यहां सबसे पहले पूजा की थी। उन्होंने मंदिर तक आने के लिए एक गुप्त मार्ग भी बनवाया था, इसी मार्ग से वह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती थीं। आज यह मंदिर नवचंडी देवी, नौचंदी देवी व चंडी देवी नाम से प्रसिद्ध है।

विज्ञापन


मुख्य पुजारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका परिवार सात पीढ़ियों से मंदिर में सेवा कर रहा है। जब चंडी देवी के मंदिर की स्थापना हुई थी, तब से मां के नौ रूप होने के कारण मां को नवचंडी देवी के नाम से भी पुकारा जाता था। समय गुजरने के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी। यहां नौचंदी मेला भी लगने लगा। 18वीं शताब्दी में यहां एक दिन का मेला लगता था। इसके बाद चैत्र शुक्ल के नवरात्र में पहले तीन दिन, फिर नौ दिन और अब 40 दिन मेला लगता है।

मनोकामना पूर्ण करती हैं मां
मान्यता है कि अगर कोई भक्त सच्चे मन से चंडी देवी की 40 दिन तक पूजा करता है, तो मां प्रसन्न हो जाती हैं। पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए भी यहां श्रद्धालु पूजा करते हैं। नवरात्र में मां की अखंड ज्योति जलाई जाती है। - देवेंद्र शर्मा, श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम योगी के सख्त आदेश पर बदला नाइट कर्फ्यू का समय, अब मेरठ में हर रोज 11 घंटे तक रहेगी पाबंदी


मां का स्वरूप अलौकिक
मां का अलौकिक स्वरूप श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर देता है। दर्शन मात्र से ही मनोकामना पूर्ण हो जाती है। - आकाश, श्रद्धालु

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ी वारदात: भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, कार में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें