मेरठ..कंवलजीत..नवरात्री के चलते सदर काली माता मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु.......संवाद
- मंदिरों में हुए दुर्गा माता के पाठ, सुबह और शाम मंदिरों में पहुंचे भक्त
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नवरात्र के पहले दिन शहर के सभी देवी मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती के पाठ, हवन, पूजन किया गया। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई।बाबा औघड़नाथ मंदिर में विधि विधान से पूजन किया गया। मां दुर्गा की आरती हुई। मुख्य यजमान सतीश सिंघल और शैल सिंघल रही। मंदिरों को लाइटों से सजाया गया। देशी विदेशी फूलों से मंदिर की सजावट हर किसी को आनंदित कर रही थी।
लालकुर्ती शक्ति धाम मंदिर में मां के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के बाद भक्त नीरज मणि ने प्रवचन दिया। घट स्थापना पूनम मुकेश और कविता मारवाह के द्वारा की गई। पंडित सुधीर वाजपई ने पूजन कराया। यजमान ज्योति शर्मा, धर्मदेवी, शकुंतला ठाकुर और सुभाष गुप्ता रहे। कमलेश आर्य ने भजन गाए। महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने नवरात्र का महत्व बताया। उधर, कंकरखेड़ा नंदपुरी में गुरु गोरखनाथ पावन धाम गोरख मंडल ने हवन, पूजन और कीर्तन किया। मां दुर्गा की आराधना की गई। धूप, दीप, पुष्प से पूरा वातावरण सुगंधित हो उठा। अध्यक्षता बबली नाथ और शेखर गोरखपंथी ने की। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, मां शाकंभरी देवी मंदिर, मां वगलामुखी मंदिर, जयदेवी नगर गोल मंदिर में भी पूजन कार्यक्रम हुए।
मेरठ..कंवलजीत..नवरात्री के चलते सदर काली माता मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु.......संवाद