- नियमित पाठ से मन में शांति, व्यापार में उन्नति
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रविवार को भक्तामर महाअर्चना परंपरा के अनुसार भक्ति भाव से हुई। इस बार यह सौभाग्य आरके जैन, अलका जैन और ऋषभ जैन परिवार को मिला।
समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में भगवान आदिनाथ की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख 48 श्लोकों के साथ भक्तामर महा अर्चना हुई। उन्होंने बताया कि इस स्तोत्र में अपार शक्तियों का भंडार है। इसमें हम भगवान आदिनाथ की महिमा और गुणों का वर्णन करते हैं। नियमित पाठ से मन को शांति और व्यापार में उन्नति मिलती है। अध्यक्ष हेमंत जैन के नेतृत्व में संस्कृत के 48 श्लोक बोले गए। विनोद जैन ने दीपकों को रिद्धि सिद्धि मंत्रों के साथ स्वास्तिक मांडल पर रखा। सामूहिक आरती की गई। राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म पर लघु कथा सुनाई। समय बद्धता के लिए दो पुरस्कार लकी ड्रॉ के माध्यम से निकाले गए। इस अवसर पर आरके जैन और अलका जैन ने विजेताओं को विजेताओं को उपहार दिए। इस अवसर पर नवीन, अतुल, संजय, वीरेश, पीयूष, जिनेंद्र, मयंक, विनय, मनोज, सौरभ, रमेश, उषा, पूजा, शशी रहीं।