फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवीन अरोड़ा के फिर होंगे बयान दर्ज, कोर्ट में रिपोर्ट देगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। होटल हारमनी इन से बरामद सीसीटीवी फुटेज से पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। कैसिनो में डेढ़ करोड़ की रकम जमा हुई थी। रकम को होटल के एक कमरे में रखकर ताला लगा दिया गया था। यही कारण है कि पुलिस को उक्त रकम नहीं मिल पाई। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कमरे की जानकारी मिली है। ऐसे में पुलिस देख रही है कि कमरे से नकदी लेकर कौन गया था? इसके लिए पुलिस नवीन अरोड़ा से दोबारा से बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन

नौचंदी थाने के गढ़ रोड स्थित हारमनी इन होटल में 21 अक्तूबर को पुलिस ने छापा मारकर कैसीनो पकड़ा था। मुकदमे में शास्त्रीनगर निवासी होटल स्वामी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, हिस्सेदार राजेश मिगलानी निवासी सम्राट पैलेस (हैंडलूम व्यापारी) राजेश जुनेजा निवासी सोतीगंज (मेटल कारोबारी) अशोक तनेजा निवासी पंचवटी परतापुर (गुब्बारा फैक्ट्री) और अमित चांदना निवासी बेगमबाग (मोटर के तार की ट्रेडिंग) समेत 15 लोगों को नामजद किया था। गिरफ्तार किए आठ आरोपियों की अंतरिम जमानत पर चार नवंबर की तिथि कोर्ट में लगी हुई है, जबकि पुलिस दावा कर रही है कि विवेचना में आरोपी सहयोग नहीं कर रहे हैं।
जमानत की सुनवाई से पहले पुलिस कोर्ट में एक रिपोर्ट देने जा रही है। साथ ही मौके की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली थी। उसकी डीवीआर को पुलिस ने एक्सपर्ट से खुलवा लिया है, जबकि होटल स्वामी की तरफ से उसका पासवर्ड नहीं दिया गया। फुटेज से पुलिस कसीनो खेलने जाने वाले लोगों की एंट्री फीस के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि उस रात एंट्री फीस के नाम पर करीब सवा करोड़ की रकम एकत्र की गई थी। यह रकम नकद ही होटल में जमा हुई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि विवेचना में आरोपी सहयोग नहीं कर रहे हैं। इनकी एक रिपोर्ट तैयार कर कोर्ट में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें