फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि 2017 : मुस्लिम महिलाएं तैयार कर रहीं मां की चुनरी

Thu, 21 Sep 2017 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाएं तैयार करती मां की चुनरी
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि भक्ति और शक्ति का प्रतीक हैं, लेकिन जिले में नवरात्रि का त्योहार भाईचारे का संदेश भी देता है। जिले में कई जगह मुस्लिम महिलाएं मां की चुनरियां तैयार कर रही है। यहां तैयार होने वाली चुनरी हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड में सप्लाई की जाती है। सैकड़ों मुस्लिम परिवार हैं, जहां इन दिनों चुनरी बनाने का काम चल रहा है। रोजाना यहां से आपूर्ति होती है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की आराधना शुरू होगी। मां दुर्गा को शक्ति की देवी माना जाता है। मां की आराधना यहां एकता का प्रतीक भी बन गई है। बड़ौत के पठानकोट, शोरगिरान, छपरौली रोड के अलावा बागपत, डौला, नौरोजपुर गुर्जर समेत ऐसे कई गांव हैं, जहां मुस्लिम परिवारों में मां की चुनरी तैयार की जा रही है। बड़ौत निवासी मीना बताती है नवरात्रि आने से पहले यहां काम शुरू हो जाता है। दुर्गा की चुनरी बनाने में विशेष ख्याल स्वच्छता का रखा जाता है।
विज्ञापन

12 चुनरी पर सिर्फ दो रुपये

मां की चुनरी तैयार करती मुस्लिम महिलाएं
जिले भर में मुस्लिम के अलावा अन्य बिरादरी की महिलाएं भी चुनरी तैयारी करती हैं। इनको 12 चुनरी तैयार करने पर सिर्फ दो रुपये ही मिलते हैं, यह बेहद कम है। वह बार-बार रुपये बढ़वाने के लिए कह चुके हैं। 

बच्चे भी करते हैं सहयोग 
नौरोजपुर गांव की शमिता कहती हैं कि परिवारों के बच्चे भी इस कार्य से जुड़े  हैं। स्कूल से आने बाद परिवार के बच्चे भी चुनरी बनाने में सहयोग करते हैं। माता की चुन्नी बनाने में मेहनत ज्यादा है, लेकिन रुपये उन्हें कम मिलते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें