फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD कर्मचारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, निशाने पर थे पत्नी-बेटा

Thu, 21 Sep 2017 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
बड़ौत क्षेत्र के न्यू रामनगर में एमसीडी कर्मचारी के घर पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां बरसा दी। इससे कर्मचारी, उसकी पत्नी और बेटा बाल-बाल बच गए। पीड़ित परिवार अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया। पुरानी रंजिश को फायरिंग की वजह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
बिनौली रोड स्थित न्यू रामनगर निवासी टिंकू दिल्ली में एमसीडी कर्मचारी है। बुधवार की रात में करीब साढे़ आठ बजे वह अपनी पत्नी बबीता और बेटे दीपक के साथ घर में बैठा था। इस बीच बाइक पर सवार होकर आए चार हमलावरों ने उसके घर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही कॉलोनी में भगदड़ मच गई। गलियों में टहल रहे लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। पीड़ित परिवार ने भी किसी तरह अपनी जान बचाई। कुछ देर बार हमलावर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घर में पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। करीब एक घंटे बाद पीड़ित टिंकू ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर हरेराम यादव ने कहा तहरीर मिल गई है। इसमें वरूण लुहारी समेत दो नामजद और दो अज्ञात दर्शाए हैं। पुरानी रंजिश की वजह अभी तक सामने आई है। वरूण लुहारी पिछले दिनों ही जेल से छूटकर आया है। पुलिस ने व्यापारी के घर सुरक्षा तैनात कर दी।

पढ़ें : झूठी शान से पलभर में बुझा घर का चिराग, मां सदमे में... पिता बेहोश
विज्ञापन

घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, जेवरात भी लूटे

घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा
दो सशस्त्र बदमाश बड़का रोड पर एक घर में घुसे और मां और बेटे के साथ मारपीट कर जेवरात लूटकर ले गए। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। बड़का रोड पर अखलाक का मकान है। वह मंगलवार की रात में अपनी दुकान पर था। घर में उसकी पत्नी शमीमा और बेटा साद मौजूद थे, तभी दो युवक हाथों में तमंचे और चाकू लेकर घर में  घुसे और लूटपाट करने लगे। जब शमीना ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश घर से सोने की चैन और कानों के कुंडल लूटकर ले गए। शोर मचाने पर तमंचे लहराते हुए भाग गए। इस संबंध में अखलाक ने कोतवाली में तहरीर दी  और महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
ढ़ोढरा गांव में सोमवार की रात में प्रमोद पुत्र भरत सिंह को फावड़ा मारकर घायल किया। पूरी रात खून न रुकने के कारण उसने मंगलवार को तोड़ दिया। इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे मृतक के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें