फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौशाद सदर खान को मिला बेस्ट लिरिक्स का राष्ट्रीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। कस्बा सिवाल खास निवासी नौशाद सदर खान को फौजा फिल्म में उनके द्वारा लिखे गए देश भक्ति गीत वीर मेरे फौजी भाई को 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार आठ अक्तूबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार पवन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और डायरेक्टर प्रमोद कुमार को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। पुरस्कार मिलने के बाद शुक्रवार की रात अपने आवास सिवाल खास पहुंचे नौशाद सदर खान का ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
नौशाद सदर खान ने बताया कि उन्हें बचपन से ही फौजियों से प्यार है। जब भी वह किसी फौजी से मिलते हैं तो वह गर्व महसूस करते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हाथों से राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर वह बहुत खुश हैं। भाजपा नेता अनवार कुरैशी ने कहा कि नौशाद सदर खान ने सिवाल खास कस्बे का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। जून 2023 में रिलीज हुई फिल्म ''फौजा'' की कहानी एक आम परिवार पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें