फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। गांव जडौदा में स्थित बाग में एक युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। जिसकी पहचान क्षेत्र के गांव भडौली निवासी 25 वर्षीय लविश पुत्र सुभाष के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक ने काफी समय पूर्व अपनी जमीन बेच दी थी। अब वह मेरठ रह रहा था। मृतक के भाई हैं। छोटा भाई अंशुल एक मुकदमे में जेल में बंद है। पिता की मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक का परिवार काफी समय से जमीन बेचने के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव करीब आठ-दस दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें