शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव आबादगढ़ में रविवार को कुछ शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दी। इससे दलित समाज के लोगों में रोष फैल गया। इसके बाद दलित समाज के लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर गुस्साए लोगों को शांत किया।
बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले भी यहां कुछ शरारती तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा खंडित की थी जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/