फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी थाने में इंस्पेक्टर की कुर्सी पर बैठता है मुंशी, जानें क्या है सच्चाई

Fri, 20 Jan 2017 08:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
इंस्पेक्टर की कुर्सी पर बैठा मुंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर यूं ही सवाल नहीं उठते हैं। थानों में अनुशासन और नियमों के पालन को लेकर स्थिति बदतर है। थाने में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों को इस बात की जानकारी ही नहीं होती है, कि वह जिसे अपनी समस्या बता रहे हैं, वह अधिकारी है भी या नहीं। बृहस्पतिवार को ऐसा ही नजारा नौचंदी थाने में देखने को मिला। इंस्पेक्टर की कुर्सी पर थाने का मुंशी बैठा हुआ था। 
विज्ञापन


मामला नौचंदी थाने का है। इंस्पेक्टर नौचंदी एसके राणा विधानसभा चुनाव के नामांकन के लिए कचहरी में ड्यूटी पर तैनात थे। इंस्पेक्टर दिनभर कचहरी में ड्यूटी पर रहे और थाने का मुंशी शिवकुमार उनकी कुर्सी पर बैठकर आम लोगों को भ्रमित करता रहा। बृहस्पतिवार को एक युवक बाइक चोरी की शिकायत लेकर थाने में पहुंचा। युवक इंस्पेक्टर के ऑफिस में पहुंचा तो वहां कुर्सी पर मुंशी बैठे हुए थे। मुंशी पुलिस यूनिफॉर्म में भी नहीं था। इस पर पीड़ित युवक ने मुंशी को ही इंस्पेक्टर समझकर बाइक चोरी की शिकायत की। जिस पर मुंशी ने युवक को थाने के कार्यालय में भेज दिया। कार्यालय में जाकर युवक को पता चला कि इंस्पेक्टर तो बाहर गए हुए हैं। उनकी कुर्सी पर बैठा व्यक्ति थाने का मुंशी है। युवक ने पुलिस को नसीहत दी और वापस लौट गया। 

फोटो वायरल होने पर पुलिस खामोश, मुंशी बोला- साजिश हुई
इंस्पेक्टर की कुर्सी पर बैठे मुंशी का फोटो बृहस्पतिवार शाम को वायरल हो गया। इंस्पेक्टर एसके राणा ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। उधर, मुंशी शिवकुमार का कहना है कि साजिश के तहत फोटो को वायरल किया गया है। इस मामले में उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें