रालोद और सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री एवं सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने अच्छा फैसला लिया है। पूर्व सांसद अमीर आलम ने कहा कि रालोद, सपा, बसपा, कांग्रेस का अपना वजूद है। शामली से इंकलाब जिंदाबाद का नारा बुलंद हो गया है। साजिश के तहत चुनाव रमजान के महीने में रखा गया है, ताकि मुसलिमों का मतदान प्रतिशत कम हो। अगर मतदान प्रतिशत कम हुआ, तो अगला चुनाव भी रमजान में रखा जाएगा। मुसलिमों के साथ ही जाट बिरादरी के लोगों से अपील की कि गुमराह नहीं होना है। हमारे अस्तित्व की लड़ाई है, गिले शिकवे दूर करके गठबंधन प्रत्याशी को जिताना है।
सपा नेता राजपाल कश्यप ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर सीट पर भाजपा को हराया। कैराना की जनता चुनौती को कबूल करती है। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि दलित समाज का भाजपा सरकार में उत्पीड़न हुआ है। अब दलित समाज गठबंधन के साथ है। सपा नेता सुधाकर कश्यप ने कहा कि चुनाव के दौरान हिंदू-मुसलिम की बात की जाती हैं। जिन्ना की तस्वीर पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के साथ फैसला किया है। हिंदू, मुसलिम या बिरादरी का सवाल नहीं है। अपने हकों और मुद्दों की लड़ाई है। क्योंकि भाजपा ने समाज को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि नेताओं ने पुराना गठबंधन खड़ा किया है। इस दौरान सपा एमएलसी संजय लाठर, प्रोफेसर सुधीर पंवार, रुद्रसैन, मुफ्ती जुल्फिकार, सपा नेता गौरव स्वरूप, रालोद प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मसूद अहमद, पश्चिमी यूपी अध्यक्ष डॉक्टर अनिल चौधरी, अहमद हमीद, सपा नेता प्रमोद त्यागी, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी, राजकुमार यादव, राहुल वर्मा, राकेश शर्मा, वाजिद अली, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, नवाजिश आलम, राममेहर गुर्जर, डाक्टर राजकुमार सांगवान, तरसपाल मलिक, धर्मवीर बालियान, अशरफ अली खान आदि ने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और संचालन योगेंद्र चेयरमैन तथा राशिद अली चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/