फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: राष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ी से युवक ने की छेड़छाड़, दो समुदाय से जुड़ा मामला, तनाव

Mon, 17 Jun 2019 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक महिला निशानेबाज ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बिनौली थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव की एक निशानेबाज ने सोमवार को अपने ही गांव के एक दूसरे समुदाय के युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। यह महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागिता कर चुकी हैं। 

महिला खिलाड़ी का आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने उसके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खिलाड़ी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले ही जांच पड़ताल शुरू की जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें