सहारनपुर जनपद के जिला सहकारी बैंक के कैशियर से नकदी से भरा बैग लूटकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दबोच लिया। हालांकि उसका एक साथी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। वहीं पकड़े गए बदमाश को पुलिस को सौंप दिया गया।
गंगोह थाना क्षेत्र में हथियार बंद बदमाशों ने सोमवार को जिला सहकारी बैंक के कैशियर से लाखों की नकदी भरा बैग लूट लिया। इसी बीच वारदात को देख रहे एक शख्स के लूट का शोर मचाए जाने पर अन्य लोगों ने बैग लूटकर भाग रहे बदमाश का पीछा कर उसे दबोच लिया। वहीं उसका एक अन्य साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार लोगों ने नकदी से भरा बैग कैशियर को लौटा दिया गया जबकि आरोपी बदमाश की धुनाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई जहां उससे मामले में पूछताछ की जा रही है।