संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को अजय गुप्ता के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। इसमें संगठन का विस्तार किया गया और कई नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर शपथ दिलाई गई।
प्रदेश सचिव मंगू प्रधान ने अनुज कुमार, गौरव कश्यप, नीरज सैनी, सोनू ठाकुर, पवन सिंह, अजय गुप्ता, संजय कुमार, ममता और प्रदीप कुमार सहित नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने नए पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। बैठक में व्यापार मंडल के विस्तार, संगठन की आगामी गतिविधियों और स्थानीय व्यापारियों के हितों को सशक्त बनाने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन के विकास और क्षेत्रीय व्यापार को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजीव त्यागी, उमेश त्यागी, डॉ. ओमकार पुंडीर, नवीन त्यागी, सुखबीर सिंह, दीपू जैन, राजकुमार शर्मा, संतराम सैनी, पवन सैनी, उमा त्यागी, श्वेता वर्मा उपस्थित रहे।