फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज बंद हो जाएगी किनौनी चीनी मिल में गन्ने की पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी ने अपने चालू पेराई सत्र को एक दिन और बढ़ा दिया है। अब क्षेत्र के समस्त गन्ने की पेराई रविवार की देर शाम तक पूरी कर ली जाएगी। गन्ना विभाग की टीमों द्वारा क्षेत्र में किसानों के खेतों का सर्वे करने पर कुछ गन्ना अभी भी खड़ा पाया गया। इसे देखते हुए मिल प्रशासन ने पेराई सत्र में एक दिन की वृद्धि की है।
विज्ञापन

शनिवार को मिल ने 40 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की। जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने बताया कि चालू सत्र में किनौनी चीनी मिल ने अब तक 1.45 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इस दौरान औसत रिकवरी 11.22 प्रतिशत रही और 16 लाख 10 हजार बोरे चीनी का उत्पादन हुआ। हालांकि, यह उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में 20 लाख क्विंटल कम है। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वह रविवार की शाम तक अपना बकाया गन्ना मिल को अवश्य आपूर्ति कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें