भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान बर्बादी के कगार पर खड़ा है। केंद्र सरकार को बातचीत के जरिये किसानों की समस्याओं को सुन कर समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक दिल्ली के यूपी गेट पर किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत गुरुवार को सिसौली से दिल्ली में यूपी गेट आंदोलनरत किसानों की महापंचायत में शामिल होने गए। अमर उजाला से मोबाइल फोन पर बातचीत में कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को सुनना चाहिए। अन्नदाता किसान अपने खेत खलियान और घर को छोड़कर सड़कों पर पड़ा है, इससे बड़ा दुर्भाग्य किसानों का और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज किसान बर्बादी की कगार पर है। यूपी सरकार ने बिजली महंगी कर रखी है। गन्ने के दाम नहीं बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसानों को बिजली फ्री है। हरियाणा में गन्ने का भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल है और बिजली बिल ढाई सौ रुपये प्रति माह है। हमारे यहां गन्ने का दाम भी हरियाणा से 25 रुपये कम है और नलकूप का बिजली का बिल 1900 रुपये लिया जा रहा है। जबकि दोनों प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है। ऐसा अन्याय यहां के किसानों के साथ क्यों हो रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव में टूटेगा 48 साल का रिकॉर्ड, भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा की जीत तय, जश्न शुरू
भारी संख्या में किसान दिल्ली गए
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के दिल्ली में यूपी बॉर्डर पर महापंचायत में शामिल होने पर यहां से भारी संख्या में किसान दिल्ली पहुंचे। भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत भी किसानों के साथ दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब किसान दिल्ली से आरपार की लड़ाई पूरी करके लौटेगा। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान भी किसानों के साथ महापंचायत में शामिल हुए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/