मांगे पूरी न होने पर बुधवार को मृतक नरेंद्र गुर्जर के परिवार ने आमरण अनशन शुरू कर दिया था। अनशन पर मां मुन्नी देवी और भाई जितेंद्र बैठ गए। अनशन पर पहुंचे सपा नेता ने भी उन्हें हर मदद का आश्वासन दिया। साथ ही बड़ी महापंचायत की चेतावनी भी दी।
डौरली में नरेंद्र की मौत के इंसाफ के लिए बैठे उनके परिवार वालों ने बुधवार शाम पांच बजे से फिर अनशन शुरू कर दिया है। सपा नेता अतुल प्रधान ने बताया था कि गुरुवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल नरेंद्र के परिवार के लोगों से मिलेगा। इसके बाद परिवार और सर्व समाज के लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद जल्द ही महापंचायत की घोषणा की जाएगी। पुलिस प्रशासन और भाजपाइयों ने अपने वादे पूरे नहीं किए। इसके विरोध में परिवार के सदस्य फिर से अनशन पर बैठ गए हैं। अतुल प्रधान का कहना है कि जब पुलिस ने स्वयं मान लिया है कि नरेंद्र के साथ गलती हुई है तो फिर आरोपी पुलिस कर्मियों पर अभी तक रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई गई।
वहीं अनशन पर बैठे मृतक नरेंद्र के दिव्यांग भाई जितेंद्र का कहना है कि भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने परिवार को सीएम से मिलाने की बात कही थी। तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया है। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जल्द ही डौरली में महापंचायत आयोजित की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/