फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू पुलिस चौकी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने मेरठ-करनाल हाईवे पर पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। इससे पूर्व विधिविधान से हवन-पूजन किया गया। एसएसपी ने कहा कि थाने से अधिक दूरी होने के कारण क्षेत्रवासियों की ओर से काफी समय से पुलिस चौकी का गठन किए जाने की भी मांग की जा रही थी। इन चौकियों के अंतर्गत पड़ने वालों गांवों की जनता पुलिस चौकियों पर जाकर अपनी समस्या आसानी से बता पाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने सरधना थाना क्षेत्र में चार चौकियों का गठन किया है। थाना सरधना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी भामौरी, अटेरना पुल, दौराला पुल व नानू पुल अस्थायी चौकियां स्थापित की जा रही हैं। चौकी नानू पुल क्षेत्र में गांव चांदना, जुल्हेड़ा, मेहरमती गणेशपुर, मंढियाई कला, दबथुआ, रतनगढ़ी, नानू, रतौली, भलसोना, ईकड़ी, पोहल्ली, दबथुवा गढ़ी रहेंगे। इस दौरान सीओ संजय कुमार जायसवाल, निरीक्षक प्रताप सिंह, निजाम अंसारी, राजेंद्र सिंह, सूर्यदेव त्यागी, समर कुरैशी, प्रीतीश, पंकज जैन, शानू जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें