फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने करो याेग भगाओ रोग का दिया नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। विश्व योग दिवस पर ऐतिहासिक नगरी में चल रहे योग शिविर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. संगीता शुक्ला ने पहुंचकर योगाभ्यास किया और साधकों को योग का महत्व बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को योग कार्यक्रम में स्वामी कल्याण देव डिग्री काॅलेज हस्तिनापुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रो. संगीता शुक्ला ने अष्टापद मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन जयंती माता मंदिर पांडव टीला आदि प्राचीन स्थलों का भ्रमण किया।
कुलपति स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में स्थित वीतराग पदम भूषण स्वामी कल्याण देव महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने कुलपति का स्वागत किया। कुलपति ने महाविद्यालय परिवार के सदस्यों को ‘करो योग भगाओ रोग’ का नारा दिया। इस दौरान कुलसचिव अनिल कुमार यादव, प्रो. वाइस चांसलर मृदुल कुमार गुप्ता, वित्त अधिकारी रमेश कुमार, डायरेक्टर रिसर्च विभाग प्रो. वीरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें