सरधना। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में नानू चौकी प्रभारी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि संबंधित मामले की विवेचना की समीक्षा के दौरान चौकी प्रभारी की ओर से कार्य में शिथिलता और लापरवाही सामने आई थी।
एसएसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही निष्पक्ष और प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने के लिए प्रकरण की जांच किसी अन्य सक्षम अधिकारी को सौंप दी गई है।
डॉ. विपिन ताडा ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और विवेचना की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।