फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननदोई ने साथी संग महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, इस खौफनाक साजिश में पति था शामिल

Wed, 19 Jun 2019 06:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में खादर क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ननदोई सहित दो लोगों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता का पति भी इस साजिश में शामिल था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार वह पिछले 10 दिन से अपने मायके में आई हुई थी। 14 जून को उसका पति नसीम, ननदोई मुकम्मिल साथी आदिल के साथ उसे ले जाने के लिए दो बाइकों पर आए थे। मायके वालों ने उसे उनके साथ भेज दिया था। करीब चार किलोमीटर जाने के बाद जंगल में नसीम ने बाइक रोक ली और शौच जाने का बहाना करके उसे मुकम्मिल और आदिल के पास छोड़कर चला गया। 

आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद उसका पति वापस आया तो उसने रोते हुए पूरी बात बताई। आरोप है कि पति ने स्वयं ही उक्त साजिश में शामिल होने की बात कही और तीनों आरोपी उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और मायके पक्ष के लोगों को मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें