फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिसौली में नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
गांव सिसौली में नमो सेवा अनकही कहानी कार्यक्रम के तहत नाट्य प्रस्तुत करते कलाकार। स्त्रोत:- संव
विज्ञापन
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिसौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी की उपस्थिति में नमो सेवा अनकही कहानियां के आयोजित कार्यक्रम में विशेष नाट्य प्रस्तुति दी गई। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना का उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों की उनकी सार्वजनिक यात्रा में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं को पहुंचाने का निरंतर प्रयास दिखाई देता है। इस दौरान रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान, सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, सुमित राणा, अनिल चपराना, आदि भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें