फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCS परीक्षा: मेरठ-नई दिल्ली नमो भारत ट्रेन का समय बदला, रविवार को सुबह 6 बजे से चलेगी

Fri, 10 Oct 2025 08:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

12 अक्तूबर को यूपीपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए मेरठ-नई दिल्ली नमो भारत रैपिड ट्रेन रविवार को सुबह 6 बजे से चलेगी।

विज्ञापन
नमो भारत - फोटो : mrt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCRTC की नमो भारत रैपिड ट्रेन 12 अक्तूबर को विशेष व्यवस्था के तहत सुबह 6 बजे से संचालित होगी। आमतौर पर यह ट्रेन रविवार को सुबह 8 बजे न्यू अशोक नगर, नई दिल्ली से मेरठ साउथ स्टेशन के लिए चलती है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि यूपीपीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बार ट्रेन की शुरुआत समय पूर्व निर्धारित 8 बजे की बजाय सुबह 6 बजे होगी। यह सेवा रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2025: मेरठ में चांद कब निकलेगा? जानें चंद्रोदय का समय और पूजा विधि, इस बार बन रहा ये खास संयोग

नमो भारत सेवा न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच नियमित रूप से चलती है और यात्रियों की सुविधा के लिए इसे समायोजित किया गया है।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने समय और यात्रा की योजना को नए समय के अनुसार समायोजित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें