हस्तिनापुर। कस्बे के लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति और साइबर क्राइम जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साइबर विशेषज्ञ एसआई संदीप कुमार ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि इंटरनेट के प्रयोग के साथ साथ साइबर धोखाधड़ी भी बढ़ती जा रही है, इसलिए बच्चे आवश्यकता पड़ने पर ही इंटरनेट का प्रयोग करें। उन्होंने सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। साइबर अपराध के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पल्लवी वाल्डन‚ सूरज वाल्डन‚ सौरभ वाल्डन आदि रहे। संवाद