फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ रेंज में 508 ईदगाहों और 957 मस्जिदों में होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से की जाएगी निगरानी, छह हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व पर ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज से लेकर कुरबानी तक सुरक्षा और निगरानी के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मेरठ रेंज पुलिस ने 28 मई को बकरीद पर मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जिलों में सुरक्षा का विशेष खाका तैयार किया है। रेंज में 23 जोन, 79 सेक्टर और 49 क्यूआरटी टीम गठित की गई हैं। करीब छह हजार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि चारों जिलों के पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की नई परंपरा की अनुमति न दी जाए। इसमें थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज की जवाबदेही होगी। मेरठ रेंज में कुल 508 ईदगाहों और 957 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। इनमें मेरठ में 173 ईदगाह और 515 मस्जिद, बुलंदशहर में 183 ईदगाह और 186 मस्जिद, बागपत में 68 ईदगाह और 205 मस्जिद और हापुड़ में 84 ईदगाह और 51 मस्जिद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सोशल मीडिया पर भी अलर्ट रहेंगी टीमें
डीआईजी के अनुसार रेंज में 91 स्थानों को संवेदनशील और हॉटस्पॉट के रूप में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। वहीं इन इलाकों में 24 घंटे पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आठ अपर पुलिस अधीक्षक, 25 सीओ, 95 निरीक्षक, 1045 उपनिरीक्षक, 1395 मुख्य आरक्षी, 2035 आरक्षी, 1005 होमगार्ड और पीआरडी जवानों के साथ दो कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ पोस्ट करने या माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलों के सोशल मीडिया सेल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा बकरा मंडी और पशु पैठ क्षेत्रों में भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें