अंत्योदय क्रिकेट महासंग्राम में सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली नालपुर की टीम (आयोजक)
- अंत्योदय क्रिकेट महासंग्राम का खिताबी मुकाबला रविवार को खरखौदा और नालपुर के बीच होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंत्योदय क्रिकेट महासंगम के सेमीफाइनल मुकाबले में नालपुर ने रोमांचक संघर्ष में पीपली खेड़ा को पांच रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को खिताबी मुकाबला मेजबान खरखौदा और नालपुर के बीच होगा।
सोमवार को खरखौदा के त्यागी ग्राउंड में खेले गए सेमीफाइनल मैच में नालपुर के कप्तान निशांत जिंदल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीपली खेड़ा की टीम निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 99 रन ही बना सकी। नालपुर ने पांच रन से मुकाबला अपने नाम करते हुए फाइनल जगह पक्की कर ली। नालपुर की जीत में बब्बू गुर्जर का प्रदर्शन निर्णायक रहा। उनके हरफनमौला खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजकों ने बताया कि रविवार को होने वाले फाइनल में खरखौदा और नालपुर की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। इस मौके पर अंत्योदय फाउंडेशन के संस्थापक आर्यन त्यागी, हिमांशु त्यागी, कुशाग्र त्यागी, राघव त्यागी, मनु त्यागी, अभय तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।