मेरठ। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा ने सोमवार को रेलवे रोड स्थित जैन मंदिर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य सदस्यों को परिषद की सेवा, संस्कार और पर्यावरण संबंधी गतिविधियों से अवगत कराना रहा।
शाखा सचिव नितिन गोयल ने प्रांतीय पदाधिकारियों को मंच पर आमंत्रित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पण, दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगीत वंदेमातरम का गायन हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, महासचिव मुकेश चंद्र गुप्ता, गतिविधि संयोजक संस्कार संजय वर्मा और गतिविधि संयोजक पर्यावरण डॉ. सुबोध गर्ग ने परिषद के कार्यक्रमों पर सदस्यों को संबोधित किया। कार्यशाला में शाखा के 35 सदस्य उपस्थित रहे। विपिन गोयल और संजीव गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। संवाद