फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंत्योदय क्रिकेट महासंग्राम में नगला खासपुर और खरखौदा की टीमों ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। अंत्योदय क्रिकेट महासंगम के चौथे दिन रविवार को खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। तीनों मुकाबले रोमांच और बेहतरीन बल्लेबाजी से भरपूर रहे। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मुकाबले में आड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में नंगला की टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए केवल नौ ओवर में दो विकेट खोकर 108 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। नंगला के दिग्विजय सिंह ने 26 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में छतरी की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खासपुर की टीम ने मात्र 7.4 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। खासपुर के हनी ने केवल 12 गेंदों में 38 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच बने।
तीसरे मुकाबले में खरखौदा की टीम ने छह विकेट पर 122 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में कबट्टा की पूरी टीम 60 रन पर सिमट गई। खरखौदा ने एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। विशाल पवार ने 97 रन की बेहतरीन पारी खेलकर सभी का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान आयोजकों ललित त्यागी, संजय गुर्जर, अभय त्यागी, राघव, मनु, अंकुर, मधुर त्यागी, सौरव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें