फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने हटवाया अतिक्रमण, दीं चेतावनी

विज्ञापन
नगर पंचायत अधिकारी जेसीबी से अतिक्रमण हटाते हुए। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर पंचायत कर्मचारियों ने मंगलवार को किठौर बस स्टैंड से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के डर से दुकानदारों खुद भी अतिक्रमण हटा लिया। दुकानदारों को फिर से अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा नगर के किठौर बस स्टैंड पर पं. दीनदयाल उपाध्याय तिराहा बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। यहां फल विक्रेता व दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। मंगलवार को नगर पंचायत चेयरमैन अमित मोहन टीपू के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर किठौर बस स्टैंड पर पहुंचे और अतिक्रमण कर रहे लोगों को हटाने की चेतावनी दी। इसके बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने मेरठ रोड व किठौर मार्ग के मध्य से 45 फीट की दूरी पर निशान लगाते हुए अतिक्रमण हटाया। जेसीबी मशीन द्वारा अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारों में खलबली मच गई। दुकानदार आनन-फानन में खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। नगर पंचायत कर्मचारियों ने कई घंटे तक जेसीबी मशीन से अतिक्रमण मुक्त कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष अमित मोहन टीपू ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति ने अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें