फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक से लूटपाट, जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। थ्री व्हीलर सवार बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को लिफ्ट देने के बाद लूटपाट कर ली। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीटकर उन्हें जंगल फेंक दिया। पीड़ित शिक्षक ने खरखौदा थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर उन्हें भेज दिया। पुलिस ने चार दिन बाद मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

थाना किठौर क्षेत्र के गांव नंगली अब्दुल्ला माछरा निवासी सुरेश शर्मा पुत्र राम सिंह मुंड़ाली थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में इंटर कॉलेज में अध्यापक थे। तीन साल पहले वह पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 31 जनवरी को रात करीब नौ बजे सुरेश शर्मा हापुड़ से मेरठ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक थ्री व्हीलर उनके पास आकर रुका और उन्हें बैठा लिया। पीड़ित के अनुसार थ्री व्हीलर में पहले से ही पांच युवक सवार थे। बाद में एक सवारी गांव कैली में उतर गई। इसके बाद थ्री व्हीलर जैसे ही कैली स्थित निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के पास पहुंचा तो थ्री व्हीलर सवार बदमाशों ने उनसे छह हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट कर जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। पीड़ित खरखौदा में पेट्रोल पंप पर पहुंचा और मदद मांगी। इसके बाद थाना पहुंचकर जानकारी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। मंगलवार को अधिकारियों से शिकायत के बाद खरखौदा पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें