- 22 से 28 अक्तूबर तक गाज़ियाबाद के सनसिटी में होगा विश्वविख्यात ऐतिहासिक मंचन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के तत्वावधान में 22 से 28 अक्तूबर 2026 तक गाजियाबाद के सनसिटी में आयोजित होने वाले महानाट्य जाणता राजा के आयोजन को लेकर सोमवार को यहां होटल हार्मनी इन में बैठक हुई। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र की मौजूदगी में कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।
डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि जाणता राजा केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके आदर्शों, राष्ट्रभक्ति और स्वराज्य की भावना को समाज तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। महेंद्र ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कवि डॉ. हरिओम पंवार की विशेष उपस्थिति रही। अध्यक्षता अजय गुप्ता और जाणता राजा आयोजन समिति के संयोजक विनय चौधरी भी मौजूद रहे। संचालन दीपक शर्मा और विजय राज सिंह ने सभी का आभार जताया।
-