फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News : हादसे में बुझे दो घरों के चिराग, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 24 Jan 2023 04:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी में देर रात खतौली की तरफ से बाइक पर आ रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

विज्ञापन


रविवार देर रात बाइक पर सवार होकर दो युवक खतौली की तरफ से रतनपुरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले गांव कैलाश नगर में मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन को लेकर उसका चालक फरार हो गया। वहीं मार्ग से गुजर रहे वाहन सवार राहगीरों ने दोनों युवकों को सड़क पर मृत हालत में पड़े देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दोनों युवकों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी मिथुन दीक्षित का कहना है कि मौके से एक मोबाइल मिला है, जिसकी मदद से पता चला है कि मरने वाला एक युवक क्षेत्र के ही गांव मंडावली बांगर का रहने वाला सुधीर है। उसके साथ मृतक युवक कौन है और कहां का रहने वाला है। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम का तलवार से नया कारनामा, खूब हो रहा वायरल, आश्रम में भी जुट रही भीड़, पर नहीं टूटी पुलिस की नींद

बताया गया कि सुधीर के पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सूचना देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: बेहद दर्दनाक है ये वारदात, महिला की हत्या कर शव के दो टुकड़े, फिर कातिलों ने किया ऐसा, कांप जाएगी रूह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें