मेरठ। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को यूनिसेफ की सहायता से जिले के राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों व नोडल शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। मास्टर ट्रेनर्स ने कहा कि विद्यार्थियों के कॅरिअर निर्धारण में प्रधानाचार्य व शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मार्गदर्शन में छात्रों के कॅरिअर को पंख लग जाते हैं।
शिविर का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक पारुल वर्मा, अनिल कुमार, प्रशांत चौधरी तथा जिला समन्वक भूपेंद्र सिंह ने किया। मास्टर ट्रेनर राजकीय हाईस्कूल खिवाई की प्रधानाचार्य हेमलता, राजकीय हाईस्कूल चिंदौड़ी के प्रधानाचार्य नेम सिंह व डॉ. पवित्रा देवी ने प्रशिक्षण दिया।
नेम सिंह ने कहा कि कॅरिअर गाइडेंस में प्रधानाचार्यों और नोडल शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेश में 2304 राजकीय विद्यालयों में कॅरिअर गाइडेंस दी जा रही है। तीन वर्षों से यूनिसेफ के सहयोग से यह कार्यक्रम चल रहा है।