फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चित मेरो अटकियों री बरसाने की ओर...

विज्ञापन
विज्ञापन
- अन्नपूर्णा मंदिर में कराया गया मासिक कीर्तन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वेस्ट एंड रोड स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में राधा गोविंद शयन आरती परिकर की ओर 20वां मासिक कीर्तन किया गया। इस अवसर पर श्री गोवेर्धन पूजा के साथ हलवे का भोग लगाया गया। महोत्सव में मथुरा से साक्षात श्रीनाथ जी भगवान की शिला के दर्शन भक्तो ने किए। प्रभु की शिला गोवर्धन से गोसांई लेकर आए।
विज्ञापन

महोत्सव में रसिक गायक सौरव शर्मा ने अपने राधा नाम का डंका बजा दो, चित मेरो अटकियों री बरसाने की ओर...भजन सुनाकर सभी को उत्साह से भर दिया। दीपक अग्रवाल ने बताया कि मासिक कीर्तन में मौसम के हिसाब से बंगला सजाया जाता है। प्रतिमाह भगवान को 56 भोग लगाया जाता है। वृंदावन या आसपास के रसिक गायन के लिए बुलाए जाते हैं। इस अवसर पर अतुल गर्ग, मयंक अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अभिषेक मित्तल, सचिन गुप्ता, हिमांशु शर्मा, राजू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें