फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंचायत का तुगलकी फरमान, युवक को सुनाई पांच जूते मारने की सजा

Tue, 20 Nov 2018 08:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में एक युवक को पंचायत में पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। पीड़ित के पिता ने इस मामले में चार सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद पंचायत बैठ गई। इस दौरान पंचायत में एक युवक को पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। युवक को सार्वजनिक तौर पर पांच जूते मारने के बाद दूसरे पक्ष ने उस पर घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को मुजफ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के पिता ने चार सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी युवक की विगत रविवार को रुपयों के लेनदेन को लेकर गांव के ही अदनान, अफजाल के साथ कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर आरोपियों ने युवक पर फैसले का दबाव बनाते हुए इसके लिए सोमवार रात गांव को ही एक घेर में पंचायत बुला ली।
विज्ञापन


युवक के पिता के अनुसार, पंचायत में आरोपियों के दबाव में उसके बेटे को सबके सामने पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। यह सुन युवक के परिजनों ने अपने हाथ से युवक को थप्पड़ मारते हुए उसके लिए माफी की मांग की, लेकिन पूरे गांव के सामने जूते मारकर उनके बेटे को बेइज्जत किया गया।

विज्ञापन

आरोप है कि पंचायत के बाद आरोपी रात में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर युवक के घर जा पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान हमलावरों ने युवक के सिर में तबल मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।

परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को पीएचसी ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। उसे मुजफ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक के पिता ने इस मामले में अफजाल, अदनान, सलीम, ताजिम पुत्रगण सुलेमान और गुलजार के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

छेड़छाड़ के आरोपी को जूते मारकर दे दी गई थी क्लीनचिट 

गांव जौली की पंचायत में चार माह पूर्व किशोरी को मकान में खींचकर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने के आरोपी को पांच जूते मारने की सजा देकर क्लीनचिट दे दी गई थी। हालांकि कुछ दिन बाद पंचायत में छेड़छाड़ के आरोपी को जूते मारने की वीडियो क्लिप वायरल हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  

कोट
इंस्पेक्टर भोपा बीपी सिंह
का कहना है कि गांव जौली में पंचायत और युवक को जूते मारने की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराते हुए ऐसा पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें