फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला ने सुनाई आपबीती तो उड़े पुलिस अफसरों के होश, दरोगा के खिलाफ बैठी जांच

Tue, 20 Nov 2018 07:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

एक विधवा महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए और मामले में जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला

अलीगढ़ के एक थाने में तैनात दरोगा पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की शिकायत में आरोप लगाया कि दरोगा ने तीन महीने पहले ही उससे शादी की और दुष्कर्म करने के बाद उसे छोड़ दिया। एएसपी कैंट ने महिला के शिकायती पत्र पर सीओ ब्रह्मपुरी को जांच सौंपी है। 

दिल्ली रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने परिवार के साथ रह रही है। करीब छह माह पूर्व उसकी दरोगा से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दरोगा मूल रूप से सरधना का निवासी है। दोनों ही एक दूसरे को मेसेज भेजने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के बीच शादी करने पर सहमति बन गई। दोनों परिवार के लोगों की मर्जी से दरोगा ने तीन महीने पहले उससे शादी की थी।

विज्ञापन

महिला का आरोप कि दरोगा ने शादी के बाद करीब 10-15 दिन उसे अलीगढ़ में थाने के क्वार्टर में रखा। लेकिन अब दरोगा उसको अलग जाति की बात कहकर उसे छोड़ने और तलाक देने को कह रहा है। महिला मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। जहां पर फरियादियों की शिकायत सुन रहे एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने एसएसपी अलीगढ़ से फोन पर बात करके सीओ ब्रह्मपुरी को जांच सौंप दी। 

छह महीने से कर रहा दुष्कर्म

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद दरोगा ने उसे फोन किया था। फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। एक सप्ताह बाद दरोगा ने महिला से मुलाकात की। बताया गया कि दरोगा ने पहली मुलाकात में शादी का ऑफर किया। महिला ने परिजनों से बात करने को कहा। आरोपी दरोगा शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म करता रहा। दबाव पड़ने पर शादी की। उसने गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया।

अलीगढ़ में भी की शिकायत 

एएसपी कैंट के मुताबिक पीड़िता ने बताया है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ वह अलीगढ़ में भी शिकायत कर चुकी है। जिसकी जांच अलीगढ़ पुलिस कर रही है। उसकी जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है।
विज्ञापन

इंसाफ न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी 

दुष्कर्म पीड़िता का आरोप कि दरोगा को पुलिस बचा रही है। इंसाफ के लिए वह अधिकारियों के ऑफिसों के चक्कर काट काटकर थक गई। उसने चेतावनी दी कि इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगी। उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। इंसाफ नहीं मिला तो वह जिंदा रहकर क्या करेगी। 

महिला को दरोगा के परिवार ने भगाया 

बताया गया कि दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला दो दिन पहले सरधना में दरोगा के घर पहुंच गई थी। जहां पर दरोगा की पत्नी ने महिला व उसके परिजनों को भगा दिया था। महिला ने दरोगा के साथ शादी की फोटो और वीडियो भी दिखाई। चर्चा है कि यह महिला दरोगा के घर पर पंचायत करने की बात कह रही है। वह इस मामले में क्षेत्र के कई लोगों के संपर्क में भी हैं। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दरोगा के परिजन गुपचुप तरीके से मामले को निपटाने और युवती से समझौते के प्रयास में जुटे हैं। 

जांच के बाद होगी कार्रवाई

दरोगा के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। दरोगा की जांच पहले से ही अलीगढ़ के एसएसपी कर रहे हैं। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। -अखिलेश कुमार, एसएसपी मेरठ

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें