फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुज़फ्फरनगर: सात साल की मासूम बेटी संग जहर खाकर मां ने की आत्महत्या

Sat, 15 Jun 2019 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक महिला ने सात साल की मासूम बेटी को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी जहर खा लिया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मंसूरपुर थानाक्षेत्र के गांव नरा में घरेलू कल्ह के चलते सुनील शर्मा की पत्नी मीनू शर्मा (35) ने बड़ी बेटी खुशी (7) को जहरीला पदार्थ लेकर खुद भी जहर का  सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ी देख परिजनों ने आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। 

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मीनू का शुक्रवार रात किसी बात पर पति सुनील से विवाद हुआ था। सुबह मीनू ने बेटी को जहरीला पदार्थ देकर खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें