फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में फिर हादसा, कार सवार दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, दिल्ली से जा रहे थे उत्तराखंड

Fri, 15 May 2020 11:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से मारी जोरदार टक्कर
  • यह लोग दिल्ली से अपने घर वापस उत्तराखंड लौट रहे थे
  • गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया
  • एक दूसरे हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार देर रात को हुए सड़क हादसे को अभी लोग ठीक से भूल भी नहीं पाए कि शुक्रवार तड़के फिर से एक हादसा हो गया। दिल्ली से अपने घर वापस उत्तराखंड लौट रहे कार सवार दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हुआ। पुरकाजी बाईपास पर सामने से आ रहे ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल घायलों को कार से बाहर निकलकर पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक शीशपाल (38 वर्ष) निवासी दिल्ली व बचन सिंह (75 वर्ष) निवासी धनसाली टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर देख दहल गया दिल, मजदूरों के खून से सनी थी सड़क, तस्वीरें बयां कर रही मौत का दर्द
विज्ञापन


वहीं डॉक्टरों ने गम्भीर रूप से घायल अनिल व दीपक निवासी टिहरी गढ़वाल को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल निवासी तीन लोग स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली से वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


उधर, मुजफ्फरनगर के ककरौली बिजली घर पर तैनात लाइनमैन खुर्शीद की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी लाइनमैन शकील गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर बिजलीघर से निकले थे तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें