उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट में दो को कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि जिले का एक व्यक्ति मेरठ मेडिकल में पॉजिटिव पाया गया है।
दालमंडी में पहले पॉजिटिव मिली महिला प्रोफेसर के ससुर भी संक्रमित मिले हैं। उधर, अलमासपुर की एक महिला पॉजिटिव मिली है। महिला का पति भी पहले पॉजिटिव मिल चुका है।
इसके अलावा खतौली के गांव मढकरीमपुर निवासी व्यक्ति को भी मेरठ के मेडिकल कॉलेज में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसके पिता की रविवार को कोरोना से मेरठ में मौत हो गई थी, वह कैंसर से पीड़ित थे। जनपद में कोरोना के केस 125 हो गए हैं, जिनमें से 50 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 75 एक्टिव केस है।
यह भी पढ़ें: अनलॉक-1: पटरी पर लौटा जीवन... खुल गए मंदिरों के कपाट, यहां देखें- पश्चिमी यूपी के छह जिलों की 15 तस्वीरें
सीएमओ ने बताया कि तीनों मरीज को कोविड-19 अस्पताल बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/