सहारनपुर जनपद में बेहट क्षेत्र के एक गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इसमें महिला समेत छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए बेहट सीएचसी लाया गया था जहां से चार को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की देर रात करीब 10 बजे की है।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पूजनेकी निवासी संदीप पुत्र राजपाल सिंह व रोहित पुत्र स्वर्ण सिंह में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें संदीप पक्ष से संदीप के अलावा राजपाल पुत्र बिशन सिंह, मूर्ति देवी पत्नी राजपाल, विकास पुत्र शिवकुमार एवं दूसरे पक्ष के रोहित पुत्र स्वर्ण सिंह, सोनी पुत्र बलबीर घायल हो गए। घायलों को उनके परिजन कोतवाली लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भिजवा दिया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संदीप, मूर्ति देवी, रोहित व सोनी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: अनलॉक-1: पटरी पर लौटा जीवन... खुल गए मंदिरों के कपाट, यहां देखें- पश्चिमी यूपी के जिलों की 15 तस्वीरें
एसएसआई सत्यवीर सिंह अत्री ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/