फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: मुजफ्फरनगर में एक दुकानदार मिला कोरोना पॉजिटिव, गांव में मचा हड़कंप

Mon, 18 May 2020 02:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में बघरा ब्लाक के गांव मुकंदपुर में एक दुकानदार कोरोना पॉजिटिव मिला है। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि दुकानदार के पेट में रसौली है। वह इसका इलाज दिल्ली जाकर कराता था। दो दिन पहले ही वह मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित एक नर्सिंग होम में रसौली का ऑपरेशन कराने के लिए गया था। जहां पर डॉक्टर ने उसे प्राइवेट लैब से कोरोना जांच कराने को कहा। जांच कराई तो वह पॉजिटिव मिला है। पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे कोविड अस्पताल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। 

विज्ञापन


उधर, दुकानदार के कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव में हड़कंप मचा है। वहीं, जिस नर्सिंग होम में वह आया था वहां भी खलबली मची है। सीएमओ ने बताया कि दोनों स्थानों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। दुकानदार के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर उनके भी सैंपल लिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: दारुल उलूम देवबंद का फतवा, ईद पर घर में ही अदा करें नमाज
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जनपद में कोरोना के एक्टिव केस चार हो गए हैं। अभी तक 28 मामले कोरोना के सामने आए हैं, जिनमें से 24 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को खतौली में महाराष्ट्र से आए तीन युवक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब सोमवार को दुकानदार पॉजिटिव मिलने से जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या चार हो गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें