फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सड़क हादसे में फरीदाबाद के दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Mon, 18 Jul 2022 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

फरीदाबाद निवासी तीन कांवड़िए हरिद्वार से जल लेेकर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कांवड़िए को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक कांवड़ियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sawan 2022: रवि योग में सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला जारी, कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर निवासी सौरभ व योगेश एक बाइक पर और दूसरी बाइक पर प्रदीप गंगाजल लेने हरिद्वार गए थे। हरिद्वार से जल लेेकर ये वापस लौट रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आज सुबह तकरीबन चार बजे वापस लौटते वक्त छपार के नजदीक अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ और योगेश की मौत हो गई, जबकि प्रदीप घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें