यूपी में मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव निवासी युवती ने तीन लोगों पर घर में घुसकर बंधक बनाने के बाद रातभर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शहर से सटे गांव निवासी युवती ने बताया कि 30 जून को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि शाम करीब सात बजे राकिब पुत्र सनव्वर, नसीम पुत्र मनव्वर निवासीगण काटका व रहकडा निवासी नफीस पुत्र रफीक जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने उसे घर में ही बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए रात भर उसके साथ गैंगरेप किया। अगले दिन सुबह तीनों उसे हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए।
वहीं पीड़िता के अनुसार, तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।