फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर कांवड़ियां की मौत, शिविर में कर रहा था आराम

Mon, 29 Jul 2024 08:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शिविर में सो रहे कांवड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कांवड़िए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थानाक्षेत्र में कांवड़ सेवा शिविर में आराम कर रहे किशोर कांवड़ियां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


 शामली जनपद के आदर्श मंड़ी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का निवासी विशाल (15) पुत्र शिव कुमार कश्यप हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपनी टोली के साथ बागपत के पुरा महादेव की ओर जा रहा था। रविवार देर रात के समय उनकी टोली बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर गांव सठेडी के पास शिविर में रूक गई। भोजन आदि करने के बाद सभी विश्राम करने लगे। 

सोमवार सुबह विशाल की अचानक उसकी हालत बिगड़ गई।  विशाल को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। पुलिस और  परिजन मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कांवड़ियां की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कांवड़िया की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा।  पीडि़त परिवार की ओर से कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें