फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में रह रहे एनआरआई दंपती से दस लाख की ठगी, जानें क्या है मामला

Tue, 12 Mar 2019 11:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : गूगल
विज्ञापन

जर्मनी में रह रहे एनआरआई दंपती से बरला निवासी रिश्तेदार ने जमीन बेचने का झांसा देकर दस लाख रुपए हड़प लिए। निर्धारित समय बाद भी बैनामा नहीं करने पर जब दंपती ने रुपयों का तकादा किया, तो उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित दंपती ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। यह मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर का है।

विज्ञापन


मेरठ जनपद के गांव कैथवाड़ी निवासी प्रेम त्यागी की शादी छपार क्षेत्र के गांव बरला निवासी स्वीटी त्यागी से हुई थी। कई साल से प्रेम त्यागी पत्नी स्वीटी के साथ जर्मनी में रहकर कपड़े का कारोबार करते हैं। एनआरआई दंपती ने कोर्ट में वाद दायर कर बताया कि गांव बरला निवासी आरोपी ललित कुमार उनका निकट रिश्तेदार है, जिसने स्वीटी त्यागी को अपनी दस बीघा जमीन बेचने की बात कही। 

एनआरआई के मुताबिक मार्च 2017 में जमीन का सौदा 11.50 लाख रुपए में तय हुआ, जिसमें से उन्होंने ललित कुमार को दस लाख रुपए देकर इकरार नामा करा लिया। छह माह बाद बैनामा किया जाना था, लेकिन आरोपी ने निर्धारित समय पर बैनामा करने से इनकार करते हुए टालमटोल शुरू कर दी। इस पर अगस्त 2018 में एनआरआई दंपती जर्मनी से स्वदेश लौटा और आरोपी से बात की, जिस पर रिश्तेदारों की मध्यस्थता के बाद आरोपी ने फरवरी 2019 में जमीन का बैनामा करने की बात रखी। 
विज्ञापन


दंपती का कहना है कि अब फिर से आरोपी द्वारा जमीन का बैनामा नहीं किया जा रहा है। रुपयों का तकादा करने पर आरोपी द्वारा दंपती को धमकियां दी जाने लगीं, जिस पर उन्होंने कोर्ट में आरोपी के खिलाफ वाद दायर करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें